Punjab News: अकाली दल यूथ के मीत प्रधान पर हुआ हमला, देखें वीडियो

लुधियाना : जिले में पंजाब अकाली दल यूथ के मीत प्रधान पर युवकों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। वहीं हमले में घायल होने के बाद सिविल अस्पताल में उपचार करवाने आए मीत प्रधान कुलदीप सिंह ने बताया कि गांव में पूर्व सीएम परकाश सिंह का बूत लगाने को लेकर उसने सुखबीर सिंह बादल से परमिशन भी ले ली थी, लेकिन गांव मलौट के जश्नप्रीत सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह द्वारा इस मामले को लेकर उसके साथ रंजिश से रखी गई, जिसके तहत जश्नप्रीत उसे पर हमला कर दिया, लेकिन उसकी जश्नप्रीत के साथ कोई रंजिश नहीं है।

कुलदीप सिंह ने कहा कि वह गुरु घर से माता टेकर जैसे ही बाहर आया और अपनी गाड़ी में बैठने लगा तो जश्नप्रीत बाइक पर सवार होकर वहां पर आ गया और उसने उसकी गाड़ी के आगे अपनी बाइक लगा दी। कुलदीप ने बताया कि उसने उसे प्रसाद देने की कोशिश की लेकिन जश्नप्रीत ने मना कर दिया। कुलदीप का आरोप है कि कुछ देर में उसके अन्य साथी मौके पर आ गए और उन सभी ने उसके सिर पर तलवार से उस पर हमला कर दिया। सिर पर तेजधार हथियार लगने के कारण वह बेहोश होकर वहां पर गिर गया।

कुलदीप ने बताया कि हमलावरों ने उसकी टांगों पर भी तेजधार हथियार से हमला किया है। कुलदीप ने बताया कि जश्नप्रीत के साथ गांव का एक दलबीर भी मौजूद था लेकिन अन्य युवक किसी और गांव के उसके साथ आए हुए थे, जिन्होंने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। कुलदीप ने बताया कि उसने घटना की सूचना पुलिस के साथ साथ गांव के हलका इंचार्ज और सुखबीर बादल के पीए मंजीत सिंह को दे दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *