ठंड ने दी दस्तक, इन शहरों में लुढ़का पारा

शिमलाः पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर दिखाई देने लगा है। हिमाचल प्रदेश सहित के कई राज्यों में ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। शाम के समय चल रही तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट देखने को मिलती है। लेकिन, मैदानी क्षेत्रों की बात करें तो वहां अभी भी तापमान सामान्य है। शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा और मंडी के ऊपरी क्षेत्रों में ठंडक बढ़ना शुरू गई है। इन इलाकों में लोगों ने सर्दियों के कपड़े निकालना भी शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की क्लाइमेटोलॉजी के अनुसार सर्दियां आने में अभी करीब 2 महीनों का समय बाकी है।

मौसम विभाग के मुताबिक 20 अक्टूबर के बाद मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने लगेगी, जिससे रात का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे जा सकता है। अक्टूबर के अंत तक तापमान में और गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग ने पहले ही कई जिलों में बारिश की चेतावनी दी थी। इस बीच, रीवा, राजगढ़, ग्वालियर और पचमढ़ी में रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, जबकि इंदौर और ग्वालियर में तापमान 21-22 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *