Punjab News: आतंकी हमले में मारे गए पूर्व फौजी के बेटे का हुआ अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

गुरदासपुरः कश्मीर की घाटी जिला गंदरबल में कुछ दिन पहले आतंकी हमले में पूर्व फौजी धर्म सिंह के बेटे की गुरमीत सिंह की मौत हो गई थी। जिसका पार्थिव शव आज गांव सखोवाल पहुंचा। आज गांव के श्मशानघाट में संसारिक रीति रिवाजों के साथ गुरमीत सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। गुरमीत सिंह को मुखाग्नि उसके इकलौते बेटे ने दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार सहित गांव वासी शामिल थे।

इस मौके पर कश्मीर में गुरमीत सिंह के साथ काम करने वाले उसके दोस्त ने पूरी घटना के बारे में बताया और कहा कि वे सभी मेस में रोटी खा रहे थे और गुरमीत सिंह बाहर खड़े होकर अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहा था, तभी अचानक पटाखे चलने की आवाज आने लगी, उन्होंने कहा कि उन्हें बाद में पता चला कि यह एक आतंकवादी हमला था जो हम पर हुआ।

इस हमले में गुरमीत सिंह को गोलियां लगी, गोलियां लगने से गुरमीत सिंह की मौके पर मौत हो गई। गुरमीत सिंह के पिता धर्म सिंह सेना में रह चुके हैं। मृतक 38 गुरमीत सिंह के माता-पिता, पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा हैं। इस घटना को लेकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। लोगों ने बताया कि घटना के बाद पत्नी खुद को नहीं संभाल पा रही, वहीं गुरमीत सिंह के पिता धर्म सिंह और रिश्तेदारों ने बताया कि गुरमीत सिंह कई वर्षों से एक सुरंग बनाने वाली निजी कंपनी में मजदूरी का काम कर रहा था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *