सुबह-सुबह हुआ हादसाः Car पलटने से 5 लोगों की हुई मौत

सिरोही: राजस्थान के सिरोही जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के सारनेश्वर जी पुलिए के पास वीरवार को एक अनियंत्रित कार पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है। सिरोही कोतवाली थानाधिकारी कैलाश दान ने बताया कि कार में सवार एक परिवार गुजरात से जोधपुर की तरफ जा रहा था।

तभी सारनेश्वर जी पुलिए के पास कार के आगे का टायर फट गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाडर को पार करते हुए नाले में गिर गई। हादसा इतना दर्दनाक था फलोदी के खारा गांव के निवासी 2 महिला, 2 पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ मुकेश चौधरी, कोतवाली थानाधिकारी मय टीम के मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया।

साथ ही मृतकों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। सीआई कैलाशदान ने बताया कि जानकारी में सामने आया है कि सभी मृतक एक ही परिवार के हो सकते हैं। सभी गुजरात गए थे और वापस अपने गांव खारा लौट रहे थे। इस दौरान हादसे का शिकार हो गए। हादसे में घायल महिला का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *