ममता शर्मसार : कंपकंपाती ठंड के बीच श्मशानघाट मेें छोड़ी नवजात

Written by

in

सोलन : मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। जिला के कंडाघाट में कड़कती ठंड के बीच श्मशानघाट के प्रवेश द्वार पर अज्ञात लोग एक नवजात बच्ची को छोड़ गए। इसकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर नवजात को कब्जे में लेकर उसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भेजा और उसके माता-पिता की पहचान करने के लिए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह जब कंडाघाट क्षेत्र में फोरलेन सड़क निर्माण में लगे एक श्रमिक ने श्मशानघाट के पास एक नवजात के रोने की आवाज सुनी। श्रमिक ने इसकी सूचना पास के निवासी इंद्र सिंह को दी। इंद्र सिंह मौके पर पहुंचा और नवजात को देखा, जो नीले कपड़े में लिपटा हुआ था और रो रहा था। जिसके बाद इंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची को कब्जे में लिया और उसे सोलन के एक अस्पताल में भेज दिया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी माता-पिता की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *