तूफान ‘दाना’ से हाहाकार: आज रात ओडिशा से टकराएगा, 300 फ्लाइट्स और 552 ट्रेनें रद्द, लाखों लोग प्रभावित!

नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ आज देर रात करीब 2 बजे ओडिशा के तट से टकराएगा। इसका असर पश्चिम बंगाल पर भी होगा। तटीय इलाकों (धामरा) में इस वक्त 70kmph की रफ्तार से हवा चल रही है। दक्षिण और उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को देखने को मिलेगा। चक्रवाती तूफान दाना का ओडिशा, बंगाल सहित 10 राज्यों में असर दिख रहा है, कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं। तूफान के आज रात से कल सुबह तक समुद्र तट से टकराने की आशंका है। जिसको लेकर ओडिशा ने नेशनल डिजास्टर रिलीफ फोर्स (NDRF), ओडिशा डिजास्टर रिलीफ फोर्स (ODRF) और फायर ब्रिगेड की 288 टीमें तैनात की हैं।

तूफान 'दाना'
तूफान ‘दाना’

सरकार ने आने वाले भीषण चक्रवाती तूफान दाना के आने से पहले 11 तटीय और उत्तरी जिलों के निचले और संवेदनशील इलाकों से लगभग 4 लाख लोगों को निकाला है। प्रशासन ने विस्थापितों के लिए 6,443 अस्थायी आश्रयों सहित कुल 7,285 चक्रवात आश्रय तैयार किए हैं। माझी ने बताया कि आश्रयों में लोगों को पका हुआ भोजन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

दाना का छत्तीसगढ़ में असर: मौसम वैज्ञानिक गायत्रीवाणी कांचीभोटला बताया कि गुरुवार को एक चक्रवाती तूफान दाना ओडिशा और पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तब्दील होने की प्रबल संभावना है। लेकिन इसका ज्यादा असर छत्तीसगढ़ में फिलहाल देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन इतना जरूर है कि इसकी वजह से दक्षिण छत्तीसगढ़, मध्य छत्तीसगढ़ और उत्तर छत्तीसगढ़ में 25 और 26 अक्टूबर को बारिश होगी।

तूफान से प्रभावित 14 जिलों के स्कूल-कॉलेज 25 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। इन जिलों में सभी टूरिज्म पार्क के साथ ओडिशा हाईकोर्ट को भी 25 अक्टूबर तक बंद कर दिया गया है। सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने हाई लेवल मीटिंग की। उन्होंने तूफान से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की।

तूफान 'दाना'
तूफान ‘दाना’

10 राज्यों में दिखेगा तूफान का असर
चक्रवाती तूफान दाना का असर ओडिशा, बंगाल सहित 10 राज्यों में दिख रहा है। कई जगहों पर तेज हवाएं चल रही हैं और कई जगह तेज बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से कल सुबह तक समुद्र तट से इसके टकराने की आशंका जताई जा रही है।

300 फ्लाइट व 5 सौ से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल
चक्रवाती तूफान दाना के दजह से दो एयरपोर्ट पर 16 घंटे 300 फ्लाइट कैंसिल, 552 ट्रेनें रद्द भुवनेश्वर और कोलकाता एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम 5 बजे से 25 अक्टूबर सुबह 9 बजे तक 16 घंटे करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल रहेंगी। वहीं, साउथ ईस्ट रेलवे ने 150, ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 198, ईस्टर्न रेलवे ने 190 और साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी हैं। कुल 552 ट्रेनें रद्द की गई हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *