Punjab News : बाइक सवार लुटेरों ने कारोबारी पर तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

नगदी और मोबाइल लूटकर हुए फरार

लुधियाना :  आए दिन लूट के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से आया है। जहां बीती रात एक व्यक्ति से लूट हुई है। पीड़ित की पहचान सुखदेव राज के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार अपनी फैक्ट्री पर जा रहे बुजुर्ग एक्टिवा सवार से बाइक सवार बदमाशों ने लूट की। लुटेरे उसकी एक्टिवा भी छीनना चाहते थे। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद लुटेरे सिर्फ करीब 10 हजार की नकदी और मोबाइल ही ले जा सके। बुजुर्ग ने जब लुटेरों का विरोध किया तो उस लोगों ने उसके घुटने और सिर पर तेजधार हथियार से वार किया। खून से लथपथ बुजुर्ग व्यक्ति को उसके परिजनों सिविल अस्पताल लेकर आए।

गुरपाल नगर निवासी होजरी कारोबारी सुखदेव के बेटे रवि वर्मा ने बताया कि उनकी हरगोबिंद नगर में जैकेट्स की फैक्ट्री है। जहां गत रात उसके पिता सुखदेव नाईट शिफ्ट लगवाने के लिए एक्टिवा पर जा रहे थे। इसी दौरान शेर पुर नजदीक ओसवाल पुल के नजदीक शिव चौक के पास 2 बाइक सवार होकर आए 4 लोगों ने पीछे से आकर उन्हें घेर लिया। जिसके लुटेरों ने उनसे नगदी व मोबाइल फोन छीन लिया। जैसे ही सुखदेव ने एक लुटेरे को दबोचा तो उसके साथियों ने उसपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हमले के दौरान उसके हाथ व घुटने पर गंभीर चोटें आई। जिसे सिविल अस्पताल में लाया गया। डाक्टरों ने बताया कि सुखदेव राज के पैर की हड्डी टूट गई है। जिसके बाद परिजन उसे सीएमसी अस्पताल में लेकर गए। पीड़ित ने बताया कि लुटेरे उससे करीब 10 हजार रुपये की नगदी व मोबाइल लूट कर ले गए है। पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना थाना डिवीजन 6 की पुलिस को दी।  पुलिस ने मामला दर्जकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *