Train में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार देख यात्रियों में मची भगदड़, लोगों ने कूद कर बचाई जान

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से जयपुर जा रही उदयपुर इंटरसिटी में अचानक आग लग गई। आग लगने का जैसे ही यात्रियों को जिससे पता चला वैसे ही हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर जीआरपी और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।

खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस में अचानक धधक उठी आग, जान बचाने लोगों ने ट्रेन ले  लगाई छलांग, देखें VIDEO - Lalluram

बताया जा रहा है कि ट्रेन की पैंट्री कार में अचानक से भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। धुएं का गुब्बार देख कुछ यात्री चलती ट्रेन से कूद गए। लोको पायलट ने आनन-फानन में ट्रेन रोकी और हादसे की सूचना स्थानीय रेलवे स्टेशन को दी। रेलवे प्रशासन की टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *