Railway Station पर मची भगदड़, 9 घायल, 2 की हालत गंभीर

नई दिल्ली : मुंबई के बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में नौ यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना देर रात दो बजे हुई। मुंबई में काम करने वाले लोग बड़ी संख्या में दीपावली के मौके पर अपने घर आते हैं। इनमें अधिकतर लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के होते हैं। इसी वजह से गोरखपुर की ट्रेन में चढ़ने के लिए भगदड़ मची, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार मुंबई से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन जब प्लेटफार्म पर पहुंची तो ट्रेन में चढ़ने की जल्दबाजी में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई यात्री जख्मी हो गए। इन सभी यात्रियों को इलाज के लिए भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। त्योहार के समय पर भारतीय रेल में भीड़ होना आम बात है। ऐसे में अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *