Punjab News: हथियार बरामद करने गए Police मुलाजिमों पर फायरिंग, देखें वीडियो

जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में लगी गोली

गुरदासपुरः आरोपी की निशानदेही पर हथियारों की बरामदगी करने गए पुलिस मुलाजिमों पर फायरिंग का मामला सामने आया है। जवाबी कार्रवाई में आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ काका शैली गंभीर जख्मी हो गया। तरनतारन पुलिस का कहना है कि आरोपी सुखविंदर सिंह को फिरौती मामले में गिरफ्तार किया गया था।

जिसके बाद पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर वह गांव भुल्लर नहर के पास हथियारों की बरामदी के लिए गए थे। जैसे ही वह निशानदेही वाली जगह पर पहुंचे तो आरोपी ने तीन राउंड फायर किए। जिसके बाद उन्हें जवाब में तीन राउंड किए, जो आरोपी के पैर पर लगा जिससे वह जख्मी हो गया।

दूसरी तरफ सुखविंदर सिंह उर्फ काका के परिवार ने पुलिस पर आरोप लगाए कि उनके बेटे को जबरदस्ती पुलिस झूठे केस में फंसा रही है। पिछले 4 दिन से पुलिस ने उनके लड़के को अपनी हिरासत में रखा है। जिसके बाद आज उनके बेटे पर पुलिस ने फायरिंग कर उसे जख्मी कर दिया। परिवार ने मामले में इंसाफ की मांग की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *