चेहरे पर दाग-धब्बों से परेशान है तो इस्तेमाल करें ये घरेलू नुस्खे

Written by

in

हेल्थः आज के पॉल्यूशन भरे समय में हर किसी के चेहरे का निखार लगातार कम होता जा रहा है। अगर आप भी अपने चेहरे पर निखार लाना और दाग-धब्बों को हटाना चाहते है तो कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करते हैं।
कई महिलाएं अपने चेहरे पर पक्के हुए केले और दही का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई है तो ये नुस्खा उसे मॉइस्चराइज करने में मदद कर सकता है। पके केले से बहुत ही अच्छा फेस पैक बन सकता है और इसे अकेले भी चेहरे पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

ड्राई लिप्स के लिए घी का नुस्खा काफी असरदार साबित हो सकता है। इसमें प्रचुर मात्रा में फैटी एसिड होता है और स्किन को भी स्मूथ बनाता है। अगर आप लिप बाम का नेचुरल विकल्प इस्तेमाल करना चाहते हैं तो लिप्स पर घी लागएं। अगर आपकी फिंगर टिप्स क्रैक हैं, तो खाना बनाने से पहले उन पर घी लगाने से आपकी उंगलियों की प्रोटेक्टिव लेयर बनाने में मदद करेगा और रूखापन भी कम करेगा।

कई लोग ऐसे होते हैं जो डॉक्टर की सलाह लिए बगैर शरीर से मोल हटाने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। लेकिन आपकों डाक्टर की सलाह के बिना इसका इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे मोल के आसपास की स्किन जल सकती है और दाग पैदा हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *