Punjab News: रेत से भरे टिप्पर की चपेट में आने से बेटे की मौत, पिता घायल, देखें CCTV

अमृतसरः जंडियाला में देर रात बाइक और गाड़ी की टक्कर के बाद रेत से भरे टिप्पर की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई, जबकि इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान जंडियाला निवासी परगट सिंह के रूप में हुई है, जबकि घायल पिता की पहचान जसा सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक जंडियाला की तरफ से अमृतसर को जा रहे पिता और पुत्र की बाइक पहले एक गाड़ी से टकराई, जिसके बाद उन्होंने संभलने का प्रयास किया, लेकिन डिवाइडर के साथ जाकर टक्कर होने से दोनों सड़क पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहा रेत का टीपर उनके ऊपर से निकल गया। इस हादसे में बेटे के दोनों हाथ कट गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं, पिता का भी एक हाथ कट गया और वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पिता को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।

फिलहाल आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पहुंची जंडियाला पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली थी कि भारत पेट्रोल पंप के सामने एक एक्सीडेंट हुआ है। जब आकर देख तो बेटे की लाश सड़क पर पड़ी थी और पिता गंभीर रूप से घायल थे। जिसके बाद पिता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक अभी तक एक्सीडेंट की असल वजह की जांच की जा रही है। पीड़ित के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं आसपास लगे सीटीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *