लुटेरों ने तेजधार हथियार से ऑटो चालक से की लूट, देखें वीडियो

पंचकूला : ऑटो चालक से लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित की पहचान श्याम सुंदर के तौर पर हुई है। सेक्टर 17 की राजीव कॉलोनी में एक श्याम सुंदर नामक युवक के साथ चाकू की नोक पर 2200 की लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित श्यामसुंदर ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और छठ पूजा के चलते ऑटो से सवारियां लेने घग्गर नदी के पास जा रहा था। तभी राजीव कॉलोनी के हिमाचली ढाबे के पास तीन युवक मिले। जिन्होंने कहा कि हमको जाते-जाते सेक्टर-17 की मार्किट में छोड़ दो।

तभी ऑटो चालक श्यामसुंदर ने तीनों युवकों को अपने ऑटो में बिठा लिया और जैसे ही सेक्टर-17 में पहुंचा तो श्याम सुंदर के पीठ पर चाकू लगा लिया और कहा कि जितने भी पैसे हैं वह हमको दे दो वरना तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। ऑटो चालक श्याम सुंदर डर गया और उसने अपना पर्स तीनों को दे दिया। जिसके अंदर 2200 थे। लूट करने वाले तीनों युवको ने ऑटो चालक श्याम सुंदर का फोन भी छीन लिया। जिसके बाद श्याम सुंदर रोने लगा, तो लुटेरों ने उसका फोन वापिस कर दिया।

लुटेरों ने श्याम सुंदर को कहा कि उन्हें दोबारा से सेक्टर-16 के लेबर चौक पर छोड़ दो। उसके बाद चाकू की नोक पर युवक को सेक्टर 16 के लेबर चौक के पास ले गए। जहां से युवक पंचकूला की इंदिरा कॉलोनी की तरफ फरार हो गए। जिसके बाद ऑटो चालक श्यामसुंदर ने तुरंत अपने रिश्तेदारों को फोन किया और रिश्तेदारों के साथ सेक्टर-16 की चौकी में पहुंचा। जहां मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद घटना स्थल पर आलाधिकारी पहुंचे और सीसीटीवी कैमरे चैक किए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *