Punjab News : जूता कारोबारी व महिला मित्र को गोली मारने मामले को लेकर DCP का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियाना। शहर के जूता कारोबारी प्रिंकल के उपर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 4 बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर आए। आते ही हमलावरों ने प्रिंकल की तीनों दुकानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान प्रिंकल को कई गोलियां लगी जबकि उसकी महिला दोस्त को तीन गोलियां लगी हैं। जिस समय आरोपियों ने गोलियां चलाई प्रिंकल और उसकी महिला दोस्त दुकान के काम को लेकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें जूता कारोबारी और उसकी बिजनेस पार्टनर महिला गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

घटना बारे जानकारी देतेे हुए डीसीपी जसकरणजीत सिंह तेजा ने बताया कि पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। जिसमें यह बात सामने आई है कि गोली लगने से घायल हुए प्रिंकल का उसके ससुराल परिवार से कुछ लेना-देना था। जिसके को लेकर कुछ दिन से ही नाराजगी चल रही थी। जिसे लेकर उन्हें धमकियां भी मिलीं थी। डीसीपी ने कहा कि प्रिंकल ने पुलिस को जो बयान दिया है, उसके तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बयान में दी गई जानकारी के अनुसार ससुर और रिशव वाणीपाल नाम के व्यक्ति ने उस पर हमला किया था।

प्रिंकल की पत्नी जिनसे उन्होंने प्रेम विवाह किया था। उसका अपने ससुराल वालों से विवाद चल रहा था। इसके बाद उनकी पत्नी भी अपने ससुराल में रह रही थी, प्रिंकल ने पुलिस में बयान दर्ज कराया कि हमला उनके ससुराल वालों ने किया है। इनमें प्रिंकल के ससुर समेत कई अन्य पर साजिशन हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। डीसीपी ने बताया कि जब उन्होंने घायल प्रिंकल पर गोली चलाई तो प्रिंकल ने भी अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से उन पर गोली चला दी। प्रिंकल के मुताबिक उनमें से एक घायल भी हो सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *