स्टेशन में भीड़भाड़ के चलते बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने का अनुमान जताया गया है। जिस समय यह धमाका हुआ उस समय वहां यात्रियों की भारी भीड़ थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचावकर्मी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। यह घटना बलूचिस्तान में अशांति की ताजा घटना है। पाकिस्तान समाचार चैनल जियो न्यूज के अनुसार, यह विस्फोट रेलवे स्टेशन के बुकिंग कार्यालय में ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचने से ठीक पहले हुआ। पुलिस और बचावकर्मी विस्फोट स्थल पर पहुंच गए हैं। क्वेटा के सिविल अस्पताल में आपातकाल लागू कर दिया गया है और अतिरिक्त डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को बुलाया गया है।Punjab के पड़ोसी देश में Railway Station के पास हुआ धमाका, 4 की मौत कई घायल https://t.co/2ua6FXoKVV#RailwayStation #Punjab #Pakistan #TrainAccident pic.twitter.com/Jkf4md5e5m
— Encounter India (@Encounter_India) November 9, 2024
Punjab के पड़ोसी देश में Railway Station के पास हुआ धमाका, 4 की मौत कई घायल, देखें वीडियो

इस्लामाबादः पंजाब के पड़ोसी देश में धमाका होने की बड़ी खबर सामने आई है। जहां पाकिस्तान का उत्तर पश्चिमी बलूचिस्तान शनिवार को धमाका से दहल उठा। यह बम विस्फोट बलूचिस्तान में क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुआ है। क्वेटा के रेलवे स्टेशन के पास हुए बम विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।
Leave a Reply