दमघोंटू हुई पड़ोसी देश की हवा, आसमान में छाई प्रदूषण की चादर

लाहौरः देश में दिल्ली ऐसा शहर है जो वायु प्रदूषण को लेकर काफी मशहूर है। वहीं हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का हाल प्रदूषित हवा को लेकर दिल्ली से भी बुरा हुआ पड़ा है। इसके चलते पाक की पंजाब सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने तक के आदेश दे दिए हैं।

इसके अलावा पार्क भी बंद करवा दिए गए हैं। समॉग इतनी बढ़ गई है कि वाहन चलना भी मुश्किल हो रहा है। लाहौर, गुजरांवाला, फैसलाबाद, मुल्तान, शेखुपुरा, कसूर, ननकाना साहिब, गुजरात, हाफइजाबाद, मंडी बहाउद्दीन, टोबा टेकसिंह, वेहारी और खानेवाल में प्रतिबंध लागू कर दिए गए हैं।

मुल्तान में वायु की गुणवत्ता सुबह 8 से 9 बजे के बीच 2135 के पार चली गई। मुल्तान का एक्यूआई रात के 10 बजे 980 के पार चला गया। 300 का स्तर ही खतरनाक की श्रेणी में होता है। मुल्तान के 3 क्वालिटी मॉनि टर कार्यालयों में हवा की गुणवत्ता 2313, 1635 और 1527 बताई गई है। पाकिस्तान के शिक्षा विभाग ने ट्यूशन सेंटर भी बंद करने के आदेश दे दिए हैं।

बता दें कि शुक्रवार को पलूशन की रैंकिंग में पाकिस्तान के 7 शहरों की हालत खराब थी। लाहौर और आसपास की जगहों पर हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे से भी कम है। ऐसे में प्रदूषण की मात्रा खतरनाक श्रेणी से भी ज्यादा हो गई है। लाहौर में पूरा दिन घने स्मोग की चादर छाई रहती है। एक्यूआई 784 को पार कर गया है। यहां प्रशासन ने निर्माण कार्यों पर प्रतिबंध लगा दिया है। लोग घरों से बाहर मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *