सड़क दुर्घटना में SI की दर्दनाक मौत

छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दर्दनाक हादसे में सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक की पहचान विलायत हुसैन के तौर पर हुई है। उत्तर प्रदेश से एक आरोपी को पकड़कर लौट रही पुलिस टीम की गाड़ी कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलट गई। कोरबा जिले के पाली थाने की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर विलायत हुसैन के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आरोपी को पकड़ने गई थी।

आज सुबह करीब साढ़े छह बजे जब टीम गौरेला थाना क्षेत्र के खंता गांव के पास लौट रही थी, तभी एक कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और कई मीटर तक घसीटते हुए खेत में जा गिरी। हादसे से कुछ घंटे पहले SI ने इमोशनल सॉन्ग के साथ वॉट्सऐप स्टेटस लगाया था। गाने के बोल थे “कोई न जाने कब आ जाए घड़ी बिछड़ जाने की” कोरबा जिले के पाली थाने की पुलिस विलायत हुसैन के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के कानपुर में एक आरोपी को पकड़ने गई थी।

SI विवेचक रोहित डहरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि कुत्ते को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। गाड़ी कई मीटर तक घसीटते हुए खेत में पलट गई। मृतक एसआई के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल आरक्षक शैलेंद्र तंवर को बिलासपुर अस्पताल में रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज चल रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *