Jalandhar News: विवादों में घिरा फाइनेंसर गुरप्रीत विक्की, हुआ हंगामा, देखें Live

जालंधर, ENS: सोढल रोड़ पर स्थित छोटा सईपुर में प्रॉपर्टी गिरवी रखने के मामले व्यक्ति को घर से बाहर निकालने को लेकर हंगामा हो गया। व्यक्ति ने आरोप लगाए हैकि देर रात गुरप्रीत सिंह विक्की नामक फाइनेंसर निवासी संतोखपुरा द्वारा धमकी दी गई थी। जिसके बाद आज व्यक्ति को घर से बाहर निकाला जा रहा है। बताया जा रहा है पीड़ित परिवार में दपंति अपाहिज है। भोला नामक व्यक्ति ने कहा कि विक्की से ढाई लाख रुपए उधार लिए गए थे।

जिसके बाद विक्की ने इस प्रापर्टी के कागज रख लिए थे। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि अब उसने कागज अपने नाम कर लिए और उन्हें घर से बाहर निकाला जा रहा है। व्यक्ति ने बताया कि मकान की कीमत 12.50 लाख की जगह है। पीड़ित ने घटना संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाए हैकि फाइनेंसर द्वारा शिकायत वापिस लेने की धमकी दी जा रही है।

वहीं पीड़िता रानी ने कहा कि साल पहले विक्की के पास ढाई लाख रुपए लेने के बदले जमीन गिरवी रखी थी। जिसके बाद वह अब सोढल के सईपुर में किराये पर रह रहे है। लेकिन देर रात विक्की द्वारा धमकियां दी जा रही है और उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि थाना 8 की पुलिस को शिकायत दी है, लेकिन पुलिस ने अब उन्हें मामले को लेकर थाने बुलाया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *