इस देश में भी 2025 से “बुर्का BAN” लागू, उल्लंघन करने पर होगा $ 1,144 Fine

Written by

in

स्विट्जरलैंडः सरकार स्विट्जरलैंड में महिलाओं के लिए नए कानून लाने जा रही है। 1 जनवरी 2025 से अपने विवादास्पद “बुर्का बैन” को सरकार लागू करने जा रहा है, जिसे 2021 में एक करीबी जनमत संग्रह में मंजूरी मिली थी। वहीं संघीय परिषद ने कहा कि जो कोई भी इसका अवैध उल्लंघन करेगा, उसे 1,000 स्विस फ़्रैंक (1,144 डॉलर) तक का जुर्माना भरना पड़ेगा।

बता दें, स्विट्जरलैंड में 2021 के जनमत संग्रह में पारित और मुस्लिम संघों द्वारा निंदा किए गए इस उपाय को उसी समूह द्वारा शुरू किया गया था जिसने 2009 में नई मीनारों पर प्रतिबंध लगाया था।

सरकार ने कहा कि यह प्रतिबंध विमानों या राजनयिक व वाणिज्य दूतावास परिसरों पर लागू नहीं होगा तथा पूजा स्थलों और अन्य पवित्र स्थलों पर भी चेहरा ढका जा सकता है।” इसके अलावा, “स्वास्थ्य और सुरक्षा से संबंधित कारणों, स्थानीय रीति-रिवाजों या मौसम की स्थिति के कारण चेहरे को ढंकने की अनुमति रहेगी। कलात्मक और मनोरंजन के आधार पर और विज्ञापन के लिए भी उन्हें अनुमति दी जाएगी।”

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *