Punjab News : शहर के जूता कारोबारी पर बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना। शहर के जूता कारोबारी प्रिंकल के उपर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की है। जिसके बाद आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि 4 बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। बदमाश 2 बाइक पर सवार होकर आए। आते ही हमलावरों ने प्रिंकल की तीनों दुकानों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान प्रिंकल को दो गोलियां लगी जबकि उसकी महिला दोस्त को तीन गोलियां लगी हैं। जिस समय आरोपियों ने गोलियां चलाई प्रिंकल और उसकी महिला दोस्त दुकान के काम को लेकर बातचीत कर रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार बदमाशों ने करीब 12 से 15 राउंड फायर किए हैं। वहीं, घायल कारोबारी और उसकी दोस्त को इलाज के लिए सीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी और थाना डिविजन तीन की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दिन दिहाड़े वारदात से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *