स्वामी विवेकानंद जयंती पर कुटलैहड़ वैल्फेयर सोसाइटी के सौजन्य से किलों की सफाई करके मनाया युवा दिवस

Written by

in

कुटलैहड़ के किले हमारी ऐतिहासिक धरोहर, इस संजोए रखना हमारा कर्तव्य :दविंदर भुट्टो

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ वैल्फेयर सोसाइटी के सौजन्य से भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो एवं भाजयुमो के दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर स्वच्छता और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किलों में एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा नेतागण ओर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक भी शामिल हुए। अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐतिहासिक किलों की स्वच्छता सुनिश्चित करना और उनके महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना था।

भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कार्यक्रम में पहले स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए कहा कि स्वामी जी का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनका संदेश ‘उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत’ आज भी हर व्यक्ति को प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि भारत की धरोहरें न केवल हमारी पहचान हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा भी हैं।

इस मौके पर भाजपा नेता एवं कुटलैहड़ वैल्फेयर सोसाइटी के चेयरमैन सुदर्शन शर्मा,भाजपा नेता राजेंद्र मलांगड़, भाजयुमो नेता अभय सिंह राणा,अमन शर्मा, भाजपा नेता सुभाष शास्त्री, युवा नेता जगदीप शर्मा , सुदर्शन शर्मा,अभय राणा,अमन शर्मा, डिंपल, निखिल, रिशु, सतीश प्रभाकर,अमित,प्रिंस सहित अन्य युवा मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *