Punjab News : मोमोज ठंडे सर्व किए तो 10 महीने के बच्चे पर डाल दिया गर्म तेल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना : बीती रात एक 10 महीने के बच्चे पर गर्म तेल डालने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बच्चा काफी झुलस गया है। जिसके बाद बच्चे के माता-पिता उसे सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया। घायल बच्चे के पिता शुभम कुमार ने बताया कि गोंसगढ़ में वह मोमोज बेचने का काम करता है।

 देर रात एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ मोमोज खाने आया। उसने उससे मोमोज लिए और खाने के बाद उसे कहने लगा कि मोमोज ठंडे है। शुभम ने ग्राहक से कहा कि अगर मोमोज ठंडे है, तो वह उन्हें फेंक दे। वह उसे दोबारा से मोमोज बनाकर दे देगा। लेकिन ग्राहक जूठे मोमोज को गर्म तेल में फ्राई करने की जिद पर अड़ गया। शुभम ने कहा कि उस ग्राहक ने जबरदस्ती मोमोज तेल में डाल कर सभी मोमोज जूठे कर दिए।

जब शुभम ने ग्राहक को ऐसा करने से रोका तो उसने उसकी रेहड़ी बीच सड़क पलटा दी। ग्राहक जब रेहड़ी का सारा सामान गिरा रहा था तो चारपाई पर सो रहे 10 महीने के बच्चे रुद्र पाठक पर गर्म तेल गिर गया। जिससे बच्चे के हाथ और छाती जल गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। शुभम ने कहा कि पहले भी कई बार जब उक्त व्यक्ति मोमोज खाने आते था तो पैसे तक नहीं देता था। इस मामले संबंधी वह पुलिस में शिकायत करेगा।

10 महीने के बच्चे पर डाल दिया गर्म तेल, देखें वीडियो

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *