Punjab News : पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति पर की फायरिंग, मौत, देखें वीडियो

Written by

in

होशियारपुर : जिले में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। गांव रोड माजरा में हमलावरों ने शाम के समय किसान की गोलिया मारकर हत्या कर दी। मृतक किसान की पहचान बलविंदर सिंह के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह अपने खेतों में ट्यूबवैल पर आराम कर रहा था। इसी दौरान हमलावर मोटरसाइकिल और स्कूटरी पर सवार होकर आए और बलविंदर सिंह पर गोलियां चला दी।

जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। हमलावरों द्वारा चलाई गोली बलविंदर सिंह की छाती में लगी। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी की पहचान गौरव उर्फ ​​गौरा पुत्र कमल निवासी गांव कुनैल के तौर पर हुई है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।

जिला पुलिस प्रमुख सुरेंद्र लांबा ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक बलविंदर सिंह और गौरव के बीच पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते कल बलविंदर सिंह की गौरव ने अपने 2 अन्य साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्यारों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने बताया कि मृतक बलविंदर सिंह के खिलाफ पहले गढ़शंकर थाने में मामला दर्ज था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *