कार पर पलटा तेज रफ्तार ट्रक, उड़े परखच्चे

Written by

in

राजौरीः देश में प्रतिदिन कोई न कोई बड़ा सड़क हादसा होता रहता है। इनमें कई मामले ऐसे भी होते हैं जिनमें कई बार सिर्फ एक व्यक्ति की गलती के चलते कई लोग अपनी जान गवां बैठते हैं। ताजा मामला जम्मू-कश्मीर के राजौरी के उपजिला नौशहरा के राजाल इलाके में सामने आया है। जहां, गार्न मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक एक ऑल्टो कार पर पलट गया, जिससे कार में सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद कार में फंसे लोगों को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला।

मौके पर पहुंचे स्थानीय निवासियों ने 2 घायलों को निकालकर उपजिला अस्पताल नौशेरा पहुंचाया। इसके बाद सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने पहुंचकर ट्रक में फंसे तीसरे व्यक्ति को बड़ी मुश्किल के साथ बाहर निकाला।
बी.एम.ओ., डॉ. इकबाल मलिक ने बताया कि तीनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

घायलों की पहचान अल्ताफ अहमद पुत्र बशीर अहमद, मोहम्मद तारीक पुत्र मोहम्मद सादिक और अज़हर जावेद पुत्र मोहम्मद शरीफ के रूप में हुई है, सभी थानामंडी के निवासी हैं। पुलिस ने नौशहरा थाने में मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *