Punjab News : Mahindra Pickup का टायर फटने से बड़ा हादसा, एक बुजुर्ग की मौत, 9 घायल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना। शहर के चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर समराला के निकट चेहलां गांव के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जहां, बताया जा रहा है कि समराला के निकट चेहलां गांव के पास एक महिंद्रा पिकअप टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। जिसमें एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें 8 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल थे।


घायलों को समराला के सिविल अस्पताल इलाज के लिये लाया गया। जहां घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही चंडीगढ़ अस्पताल ले जाते समय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान हरपाल कौर (70) के रूप में हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *