बैंक खातों के माध्यम से होगी भूतपूर्व सैनिकविधवाओं की पैशन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: भूतपूर्व सैनिकों व सैनिक विधवाओं को राज्य सरकार द्वारा दी जानेवाली आर्थिक सहायता व पैंशन बैंक खाते के माध्यम से दी जाएगी। यह जानकारी देतेहुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त लै० कर्नल एसके कालिया ने बताया कि इससेपहले यह पैंशन डाक द्वारा मनीआर्डर के रूप में राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाती थी। अबसरकार ने इन पैंशनभोगियों को पैंशन का भुगतान बैंक के माध्यम से करने कानिर्णय लिया है। इसलिए ज़िला ऊना से सम्बधित समस्त भूतपूर्व सैनिकों व वृद्धावस्थापेंशनधारकों से अपील की है कि वे अपना बैंक का खाता न०, आईएफएससी कोड व अपनामोबाइल न० सहित उपनिदेशक, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय, ऊना में उपलब्ध करवाएं ताकि भविष्य में पेंशन की राशिसीधे बैंक खाते में डाली जा सके। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष 01975 -226090 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *