Punjab News: भाइयों ने विधवा बहन के घर कर दिया ये कांड, पढ़े पूरी खबर

Written by

in

लुधियानाः लोगों के घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की खबरें तो प्रतिदिन ही सामने आती रहती हैं, लेकिन आज लुधियाना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां, चोरों ने अपनी ही बहन के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी भाइयों ने घर के ताले खोलकर सोना चुरा कर ज्वेलर्स को बेच भी दिया। इस सबंधी पता चलते ही पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलर्स समेत 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी देते हुए, थाना दाखा के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला संदीप कौर निवासी मंडियानी ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ गांव मंडियानी में रहती है। पति की मौत के बाद वह बुटीक का काम कर अपना और बच्चों का पालन पोषण करती है। उसके दो भाई मनदीप सिंह और जसवंत सिंह है। उसके दोनों भाई अक्सर ही उसके घर पर आते जाते रहते थे, जिस कारण उसके भाइयों को उसके घर की पूरी जानकारी थी।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बच्चों के स्कूल जाने के बाद वह अपने घर को ताला लगा कर बुटीक पर चली गई। पीछे से उसके भाइयों ने घर के ताले खोलकर घर से एक 11 ग्राम का हार, एक तोला कानों के कांटे चैन और लॉकेट 8 ग्राम, दो रिंग 10 ग्राम और दो कानों की बालियां 10 ग्राम चुरा कर ले गए। 16 नवंबर को उसे चोरी के बारे में पता चला जिसके बाद उसने अपने भाइयों से इस सबंधी बातचीत की।

कई बार पूछने के बाद आरोपी मनदीप ने बताया कि उसने दूसरे भाई संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि उसके भाइयों ने सोना चुराकर गर्ग ज्वेलर्स के मालिक को सोना बेचा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों समेत ज्वेलर्स मालिक को भी मामले में शामिल कर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *