महाराष्ट्र में अब CM की रेस को लेकर शुरू हुई राजनीति हलचल! Phone-a-Friend ने बढ़ाई सियासी गर्मी

Written by

in

उधर, चुनावी नतीजों को लेकर एकनाथ शिंदे का आया बयान

मुबंईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति गठबंधन ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है, लेकिन दोपहर तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 220 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। गठबंधन में भी 126 सीटों के साथ बीजेपी सबसे आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर 54 सीटों के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना और 38 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर अजित पवार की एनसीपी चल रही है। वहीं सीएम की रेस को लेकर राजनीति हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम भाजपा पार्टी से हो सकता है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 25 मिनट तक फोन पर अजीत पवार से बातचीत की। दूसरी ओर एकनाथ शिंदे ने कहा कि जरूरी नहीं है ज्यादा सीटे होगी उस पार्टी का नेता सीए पद का दावेदार होगा। महायुति को रुझानों में मिल रहे इस लैंडस्लाइट बहुमत के बीच अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को लेकर रेस शुरू हो गई है। वहीं सीएम की रेस को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, काउंटिंग के बीच अजित पवार ने गृहमंत्री अमित शाह से पूरे 25 मिनट तक बात की है। इस बातचीत से पहले अजित पवार की पत्नी और एनसीपी सांसद सुनेत्रा पवार का भी बयान सामने आया था। सुनेत्रा ने कहा था कि यह एनसीपी, महाराष्ट्र की जनता और बारामती के लिए सौभाग्य का दिन है। मैं वही चाहती हूं, जो महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि अजित पवार राज्य के मुख्यमंत्री बनें। इधर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना की तरफ से भी बयानबाजी शुरू हो गई है। शिंदे से पूछा गया कि चुनाव के पहले ऐसा तय हुआ था कि जिसकी ज्यादा सीट होगी मुख्यमंत्री उसका होगा तो इस पर शिंदे ने कहा,’ऐसा तय नहीं हुआ कि जिसकी ज्यादा सीट होगी, उसका ही सीएम होगा। अंतिम आंकड़े आने के बाद सभी पार्टियां बैठकर बात करेंगी, तब सीएम का नाम तय किया जाएगा।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *