Punjab News : बाइक सहित 2 लुटेरे गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगा। पुलिस ने चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक छीनकर फरार होने वालों 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छीनी गई बाइक बरामद कर ली है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए सब इंस्पेक्टर गुरसेवक सिंह ने बताया कि 18.11.24 को मोगा के आईएसएफ कालेज के पास से चार आरोपियों ने अर्शदीप से मोटर साइकल छीन कर फरार हो गए थे। जिसके बाद शिकायत मोगा पुलिस को दी गई।

जिस पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पता चला किया मोटर साइकल सागर सिंह व विशाल सिंह के पास है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उक्त मोटर साइकल बरामद कर लिया है।

पकड़े गये आरोपियों कोर्ट में पेशकर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। जिससे और भी चोरियों के खुलासे हो सकेंगे। आरोपी सागर के ऊपर पहले भी अलग-अलग धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है। फिलाहाल दो आरोपी गिरफ्त से बाहर हैं जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *