हरोली में सांसद खेल महाकुम्भ शुरू , विधायक सतपाल सत्ती ने किया शुभारम्भ

Written by

in

पहले दिन 6 टीमों के मध्य हुए 3 मैच ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा मे सांसद खेल महाकुम्भ संस्करण 3 का शुभारम्भ भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व ऊना सदर के विधायक सतपाल सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि किया। इस मौके पर उन्होंने बताया की सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से तीसरा खेल महाकुम्भ करवाया जा रहा है जिसमें स्थानीय युवाओं को खेलने का मौका मिलता है ताकि इनमे से प्रतिभावान खिलाडी आगे चलकर आपने क्षेत्र का नाम रोशन कर सके।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश प्रवक्ता प्रो राम कुमार, एचपीसीए के जिला अध्यक्ष मदन पूरी ने भी वशिष्ट अतिथि के रूप मे शिरकत कर खिलाड़ियों का होंसला बढ़ाया। पहले दिन 3 क्रिकेट मैच खेले गए, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंदपुर की टीम ने 110 रनों का लक्ष्य मल्लू वाल की टीम के सामने रखा। जिसका पीछा करते हुए मलुवाल की टीम 65 रनों पर सिमट गयी। इसी तरह दूसरे मैच मैच मे पंजावर की टीम ने 78 रनों का लक्ष्य रखा, जिसका पीछा करते हुए बाथु रिशु इलेवन की टीम 76 पर सिमट गयी व 2 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। वहीं अंतिम मैच मे कांगड़ की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 27 रनों का लक्ष्य हरोली की टीम के सामने रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए हरोली की टीम ने 4 ओवर मे ही पूरा कर 7 विकेट से मैच को अपनी झोली मे डाल लिया। इस मौके पर अजय जोशी, लखबीर लक्की, कमल सैनी, रजत राणा, अशोक कुमार, पवन बीटन, धर्मेंद्र राणा, नवदीप ठाकुर, राहुल शर्मा, अरुण सिंह, अमित कटवाल, अमन राणा, लखन पाल सिंह, हनु राणा, सचिन कपिला, अभिषेक कुमार, गोल्डी कोंडल, गोविन्द राजपूत, विजय बाबा, मोहन लाल सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *