Jalandhar मेें One Race हाफ मैराथन की हुई शुरुआत, देखें वीडियो

जालंधर,ENS : महानगर में आज सुबह 1 रेस के नाम से हाफ मैराथन की शुरुआत की गई जिसका की थर्ड एडिशन आज जालंधर के श्री गुरु गोविंद सिंह स्टेडियम से किया गया। और खास बात यह रही कि इस हाफ मैराथन में जालंधर से ही नहीं पूरे पंजाब से और तो और पूरे देश से कई मैराथन रनर और एथलीट यहां पर पहुंचे थे।

इस हाफ मैराथन के खास बात रही कि इसमें सुबह-सुबह बच्चें, युवा और बुजुर्ग एथलीट के साथ-साथ कई दिव्यांग भी पहुंचे थे। जिनको देखते ही सभी में जोश भर गया और सभी ने अपनी दौड़ पूरी की। वही सभी को स्नैक्स के साथ-साथ रनिंग किट टी-शर्ट और अन्य इत्यादि उपहार भी दिए गए। इस दौरान उनका मनोरंजन करने के लिए डीजे भी लगाया गया था। इस दौरान सभी ने खूब आनंद लिया। इस दौरान हजारों की गिनती में लोग मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *