WhatsApp Call पर भी होती है Location Track, बंद करने के लिए करें ये सेटिंग

Written by

in

Tech: WhatsApp एक इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है, जिसका इस्तेमाल दुनिया भर के करोड़ों लोग करते हैं। यूजर्स इसका इस्तेमाल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को मैसेज, ऑडियो-वीडियो कॉल और ऑडियो-वीडियो फाइल शेयर करने के लिए करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सएप कॉल के जरिए यूजर की लोकेशन ट्रैक हो सकती है। ज्यादातर लोगों को इसके बारे में नहीं पता। लेकिन, परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इसको बंद भी कर सकते हैं।

लोकेशन ट्रैक

व्हाट्सएप से कॉल करने के लिए सिर्फ इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होती है। व्हाट्सऐप कॉल दो डिवाइस को सीधे जोड़ती है। इसके बाद आसानी से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से बात कर सकते हैं।

कैसें करें इनेबल?

लेकिन, व्हाट्सएप कॉल से यूजर की लोकशन भी ट्रैक हो सकती है। इसको रोकने के लिए व्हाट्सएप का प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स फीचर काम आता है। यग कॉल को व्हाट्सऐप सर्वर के रास्ते भेजता है, जिससे सुरक्षा की एक अतिरिक्त लेयर जुड़ जाती है।

अगर आप चाहते हैं कि व्हाट्सएप कॉल के दौरान आपकी लोकेशन ट्रैक न हो तो आप इस फीचर को ऑन कर सकते हैं। ऑनलाइन प्राइवेसी के लिए इस फीचर को ऑन करना समझदारी भरा कदम हो सकता है। आइए देखें इसका तरीका।

कोई ट्रैक नहीं कर पाएगा मोबाइल, सेफ रहेगी पर्सनल इन्‍फॉर्मेशन, बस फोन में  करनी होगी छोटी-सी सेटिंग - How to stop Mobile Tracking by app to secure  personal data and improove phone

व्हाट्सऐप खोलें और ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट्स पर क्लिक करें। फिर सेटिंग्स के बाद प्राइवेसी और फिर एडवांस्ड ऑप्शन पर क्लिक करें। यहां आपको प्रोटेक्ट आईपी एड्रेस इन कॉल्स का ऑप्शन मिलेगा। इसको ऑन कर दें। इस फीचर को इनेबल करने से आपका आईपी एड्रेस कॉल के दौरान दूसरे व्यक्ति से छिपा रहेगा, जिससे कोई आपकी लोकेशन का पता नहीं लगा पाएगा।

हालांकि, इससे कभी-कभी कॉल की क्वालिटी पर असर पड़ सकता है, क्योंकि कॉल अब सीधे डिवाइस के बीच नहीं बल्कि व्हाट्सएप सर्वर से कनेक्ट होगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *