आज दिल्ली कूच करेंगे किसान, बॉर्डर पर बैरिकेडिंग

Written by

in

नई दिल्ली : अपनी मांगों के पूरा न होने पर किसानों ने एक बार फिर सड़कों पर उतरने की योजना बना ली है। दिल्ली में एक बार फिर किसानों का जमावड़ा होने वाला है। किसान अपनी मांगों को लेकर आज दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने वाले हैं। ग्रेटर नोएडा के किसानों और प्राधिकरण के बीच लगभग 3 घंटे तक बैठक चली, लेकिन इस बैठक का कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकल सका। बैठक के बाद अब किसान अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया है।

जानकारी के मुताबिक किसानों के इस दिल्ली मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 10 से अधिक किसान संगठन शामिल हो रहे हैं। इस दौरान मार्च में किसानों की संख्या 50 हजार से अधिक हो सकती है। किसानों का कहना था कि गोरखपुर में बन रहे हाईवे के लिए 4 गुना मुआवजा दिया गया, जबकि गौतमबुद्ध नगर को चार गुना मुआवजे के लाभ से वंचित रखा गया है। इसके अलावा 10 साल से सर्किल रेट भी नहीं बढ़ा है।

नए कानून के लाभ जिले में लागू करने पड़ेंगे। किसानों की प्रमुख मांगों में 10 फीसदी विकसित भूखंड, हाई पावर कमेटी की सिफारिशों और नए भूमि अधिग्रहण कानून के लाभ दिया जाना शामिल है। किसानों का लक्ष्य संसद का घेराव करना है इसके लिए वे सोमवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे तक एकत्र होंगे और यहीं से दिल्ली कूच करेंगे। फिलहाल यह सभी किसान बीते चार दिनों से यमुना प्राधिकरण के सामने धरने पर बैठे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *