19 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या

Written by

in

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली बात पर हुए विवाद के बाद 19 वर्षीय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार देर रात की है। मृतक की पहचान पंकज के रूप में हुई है।

मृतक के भतीजे ने बताया कि पंकज का मंगोलपुरी के के ब्लॉक के तीन लोगों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वे क्यों लड़ रहे थे, लेकिन जब मैंने अपने चाचा (पंकज) को वहां देखा, तो मैंने बीच-बचाव किया। हमलावरों के पास पिस्तौल थी। उन्होंने उन पर गोलियां चलाईं और भाग गए।’

वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस ने कहा कि उन्होंने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गईं है। वारदात वाले इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इस मामले पर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *