टेंपो और Truck में हुई भीषण टक्कर, 8 की मौत, कई घायल

Written by

in

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नासिक में बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है। नासिक जिले के द्वारका सर्किल में एक टेम्पो और ट्रक की टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा शाम साढ़े सात बजे अयप्पा मंदिर के पास हुआ।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि टेम्पो चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और लोहे की छड़ों से लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि टेंपो में 16 यात्री सवार थे, जो यहां सिडको क्षेत्र जा रहे थे। वे निफाड में एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। अधिकारी ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल और कुछ निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस और दमकलकर्मियों ने भीड़भाड़ वाले इलाके में निवासियों और राहगीरों के साथ मिलकर तुरंत बचाव अभियान शुरू किया।  पुलिस और स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कुछ यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *