Punjab News: जंगली सूअर का आतंक, कई लोग घायल, देखें वीडियो

Written by

in

वन विभाग की टीम ने जंगली सूअर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू किया शुरू

बठिंडाः गांव मलकाना में अचानक एक जंगली सूअर घुस आया और पूरे गांव में दहशत फैल गई। जंगली सूअर ने एक बकरी, महिला और एक युवक घायल किया है। गांव वाले भी नहीं समझ पाए कि यह जंगली सूअर कहां से आया है। मौके पर लोगों ने जंगली सूअर पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन उसके आतंक के सामने कोई भी नहीं टिक पाया। जिसके बाद लोगों तुरंत वन विभाग की टीम को सूचित किया। मौक पर पहुंच टीम ने जंगली सूअर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू चलाया, लेकिन वह काबू नहीं आया। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द जंगली सूअर को पकड़ा जाए। जब इस मामले में वन विभाग के रेंज ऑफिसर तलवंडी साबो से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कैमरे के सामने बोलने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में हमारे सीनियर अधिकारी ही कुछ बता सकते हैं। हालांकि हमारी तरफ से जंगली सूअर को पकड़ने के लिए गांव में तीन सदस्यीय टीम बनाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *