Punjab News: Bike सवार नौजवानों ने किया Police कर्मी पर हमला, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः श्री चंद गुरुद्वारा के पास ड्यूटी से लौट रहे पुलिस कर्मी पर बाइक सवार नौजवानों ने हमला कर दिया। इस घटना में नौजवानों ने पुलिस कर्मी को घायल कर दिया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए श्री गुरु नानक देव में भर्ती करवाया गया। घायल हैड कांस्टेबल की पहचान बूटा सिंह के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीसीआर की टीम ने एक नौजवान को काबू कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित हेड कांस्टेबल बूटा सिंह ने थाना वेरका ने बताया कि कल रात को तकरीबन 10.30 बजे वो अपनी ड्यूटी वेरका थाने से खत्म करके घर जा रहा था। जैसे ही श्री चंद गुरुद्वारा के पास पहुंचा तो 2 बाइक पर 5 नौजवानों ने पहले इसके कार के शीशे पर हाथ मारा। पीड़ित ने कहा कि लेकिन उसने गाड़ी नहीं रोकी। इसके कुछ देर बाद उन्होंने बाइक उसकी कार के आगे लगा दी। पीड़ित ने कहा कि जैसे ही वह गाड़ी से उतरा तो बाइक सवार नौजवानों ने उस पर हमला कर दिया और उसकी पिस्टल छीनने की कोशिश की।

इस दौरान 3 जिंदा रौंद भी गिर गए। बूटा सिंह का कहना है कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। वो उन नौजवानों को जनता भी नहीं है। इस मामले में थाना वेरका की पुलिस छानबीन कर रही है। वहीं काबू किए गए आरोपी की मां भी घटना स्थल पर पहुंच गई और कहने लगी कि उसके बेटे की कोई गलती नहीं है। दूसरी ओर इस घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों को कहना है कि देर रात हैड कांस्टेबल पर 5 नौजवानों द्वारा हमला करने की घटना सामने आई है। इस घटना में हैडकांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *