महिला कांस्टेबल को गोली मार कर, पुलिस कर्मी ने खुद को भी मारी गोली

Written by

in

नई दिल्ली : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में गत शाम एक कॉन्स्टेबल ने कथित तौर पर एक महिला कॉन्स्टेबल को गोली मार दी और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार फायरिंग करने वाला आरोपी कॉन्स्टेबल सियाराम बूंदी का रहने वाला है और फिलहाल बेगूं थाने में तैनात था, जबकि महिला कॉन्स्टेबल पूनम दौसा जिले की रहने वाली है।

गोली लगने से घायल दोनों कॉन्स्टेबल सियाराम और पूनम एक ही बैच 2023 के है, वे दोनों ही प्रोबेशन पीरियड में बेगूं में साथ हैं और अविवाहित है। चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है और उनका इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि घटना बेगूं थाने के पास हुई और महिला कॉन्स्टेबल पूनम थाने के पास किराए के मकान में रहती है।

उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल सियाराम उसके घर पहुंचा और सर्विस रिवॉल्वर से गोली चला दी, गोली महिला के सीने में लगी और इसके कुछ देर बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि दोनों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें चित्तौड़गढ़ के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुधीर जोशी ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर बताई गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है। एसएचओ ने दोनों के परिवार को सूचित कर दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *