Punjab News: DAV College के बाहर पेपर देने गए स्टूडेंट पर हुआ हमला, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः DAV College के बाहर स्टूडेंट पर तेजधार हथियार से बदमाशों द्वारा हमला किए जाने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीए का स्टूडेंट कॉलेज में पेपर देने के लिए गया था, लेकिन गेट के बाहर ही तेजधार हथियारों से लैस बदमाशों ने स्टूडेंट पर हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने स्टूडेंट की टांग पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सहारा एनजीओं की मदद से पीड़ित को बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल युवक की पहचान 21 वर्षीय मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

वहीं मनप्रीत के पिता ने बताया कि उनका बेटा डीएवी कॉलेज में बीए का छात्र है और आज वह पेपर देने के लिए कॉलेज आया था। जहां बेटे को कॉलेज के बाद आरोपियों ने हमला कर दिया और उसे अगवा करके 400 किले में ले गए जहां उस पर तेजधार हथियारों से फिर हमला किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों को गिरफ्तार करके सख्त सजा देने की गुहार लगाई है।

दूसरी ओर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर हर्ष गोयल ने बताया कि एक युवा छात्र को घायल अवस्था में एक एनजीओ कार्यकर्ता हमारे पास लेकर आए थे, जिसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर ने बताया घायल युवक की टांग में काफी गंभीर चोटें आई हैं। उस पर किसी तेजधार हथियार से हमला किया गया है। युवक की टांगों पर जगह जगह गहरे घाव है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *