रोजाना 30 से 45 मिनट तक धूप सेकने से हड्डियां होंगी मजबूत

Written by

in

हेल्थः चिकित्सकों के अनुसार प्रतिदिन 30 से 45 मिनट धूप में बैठना स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ देता है। सर्दियों में धूप का महत्व और भी बढ़ जाता है। ठंडी हवाओं के बीच धूप की गर्मी न केवल आराम प्रदान करती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होती है। धूप में मौजूद प्राकृतिक विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और कैल्शियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विटामिन डी की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सर्दियों में नियमित रूप से धूप लेने से इन समस्याओं को रोका जा सकता है।

धूप में बैठना फंगल इन्फेक्शन जैसे छोटे-मोटे त्वचा संक्रमणों को ठीक करने में सहायक हो सकता है। सूरज की किरणों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को खत्म करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही, यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सर्दियों में होने वाले सामान्य सर्दी-जुकाम से बचाव करता है। धूप का एक अन्य बड़ा लाभ यह है कि यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। धूप में बैठने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है। हालांकि, स्क्रीन एलर्जी से पीड़ित लोगों को धूप में बैठने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी त्वचा पर दाने या जलन हो सकती है। धूप में बैठने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइजर या सनस्क्रीन का हल्का उपयोग किया जा सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *