तेज रफ्तार Car ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Written by

in

नई दिल्ली : तेज रफ्तार की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जयपुर में मर्सिडीज कार सवार ने साइकिल पर जा रहे व्यक्ति को कुचल दिया। मृतक की पहचान मोहन गुर्जर (50) के तौर पर हुई है। यह हादसा जयपुर-सीकर हाईवे पर सोमवार सुबह 8 बजे का हरमाड़ा इलाके में हुआ है। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार टक्कर के बाद बिजली पोल से टकराते हुए फार्म हाउस की दीवार में जा घुसी।

SHO उदयभान ने बताया कि हादसा माधोनगर में रानीबाग गार्डन के पास हुआ। मर्सिडीज कार जयपुर-सीकर हाईवे पर सर्विस रोड पर चौमूं की ओर जा रही थी। कार ने लक्की फार्म हाउस से निकलकर जा रहे चौकीदार मोहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह लहूलुहान हालत में सड़क पर गिर गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और ड्राइवर की जानकारी जुटा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि मोहन गुर्जर को टक्कर मारने के बाद कार एक बिजली के पोल से टकराते हुए फार्म हाउस की दीवार में घुस गई। कार के आगे का पूरा हिस्सा बिखर गया। टक्कर के बाद कार के आगे का पहिया निकल गया और जिस पोल से टकराई उसके भी चार टुकड़े हो गए। हादसे के बाद मर्सिडीज के एयरबैग खुलने से ड्राइवर की जान बच गई। कार के क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण वह उसमें फंस गया। इस बीच मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों की बढ़ती भीड़ को देखकर ड्राइवर फरार हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *