School में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 की मौत, कई घायल

Written by

in

नई दिल्ली : अमेरिका के स्कूल में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। विस्कॉन्सिन के मैडिसन में क्रिश्चियन स्कूल में गोलीबारी की घटना सुबह के समय में हुई है। जानकारी के मुताबिक एक नाबालिग छात्र ने स्कूल कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।पुलिस ने कहा कि एक छात्र ने ही फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है और शूटर को मार गिराया है। पुलिस के मुताबिक शूटर नाबालिग था और उसकी भी मौत हो गई है।

जिस क्रिश्चियन स्कूल में ये वारदात हुई है, उसमें 390 स्टूटेंड पढ़ते हैं, जो किंडरगार्डन से लेकर हाईस्कूल तक हैं। अभी तक की जांच में पता लगा है कि फायरिंग करने वाला छात्र अपने साथ 9 मिलिमीटर की पिस्टल लेकर आया था। उसने अचानक से फायरिंग शुरू कर दी।मैडिसन पुलिस चीफ शॉन बर्नीस ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10.57 बजे हमारे अफसर मैडिसन में एबंडैंट लाइफ क्रिश्चियन स्कूल में एक हमलावर की सूचना का जवाब दे रहे थे। जब अफसर पहुंचे तो उन्होंने कई घायलों को देखा जिन्हें गोली लगी थी। अफसरों ने एक मृत नाबालिग को देखा, जो इस फायरिंग के लिए जिम्मेदार लगा।

उन्होंने बताया कि लोगों की जान बचाने के लिए घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि समस के इतने करीब हर बच्चा, हर शख्स जो इस बिल्डिंग में था वो हमेशा इसे याद करेगा। इस तरह के सदमे आसानी से नहीं जाते। उन्होंने कहा कि ये जानना होगा कि असल में हुआ क्या था? इस समय लोगों के लिए चिंतित हूं। उन्होंने कहा कि एक नाबालिग छात्र ने स्कूल कैंपस में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। शूटर को भी पुलिस ने मार गिराया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *