क्या जल्द Canada के PM Justin Trudeau दे सकते हैं इस्तीफा ? जानें मामला

Written by

in

नई दिल्ली: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार जल्द जस्टिन ट्रूडो अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कनाडा की मीडिया रिपोर्टों में खबर है कि ट्रूडो वास्तव में इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं। लेबर पार्टी के नेता चाड कोलिन्स ने दावा किया है कि उनके साथ 23 सांसदों ने जस्टिन ट्रूडो का इस्तीफा मांगा है। सभी ने इस्तीफे की मांग को लेकर एक मांगपत्र पर साइन किया है। CTV ने सूत्रों के हवाले से ट्रूडो के इस्तीफे की खबर दी है। CTV ने कहा, सूत्रों ने सीटीवी न्यूज को बताया कि प्रधानमंत्री ने कैबिनेट को बता दिया है कि वह इस्तीफे पर विचार कर रहे हैं और वह संभवतः संसद को संबोधित करने की योजना बना रहे हैं।”

जस्टिन ट्रूडो की करीबी सहयोगी और डिप्टी क्रिस्टिया फ्रीलैंड के सोमवार को इस्तीफा देने के कुछ घंटों बाद, सीटीवी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। कनाडाई मीडिया आउटलेट द ग्लोब एंड मेल ने सूत्रों के हवाले से खबर दी कि फ्रीलैंड और ट्रूडो इस बात पर असहमत थे कि ट्रंप की भारी टैरिफ की धमकी का जवाब कैसे दिया जाए, जिससे उनके रिश्ते खराब हो गए। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि उप प्रधानमंत्री अल्पावधि में बड़े राजकोषीय व्यय उपायों को रोकना चाहती थी ताकि ओटावा इस झटके को झेल सके। हालांकि, ट्रूडो चाहते थे कि बड़े व्यय वाले उपाय यथावत बने रहें।

अपने इस्तीफे में फ्रीलैंड ने अपने बॉस पर ‘महंगे राजनीतिक हथकंडों का समर्थन करने’ का आरोप लगाया। उप प्रधानमंत्री के निर्णय की घोषणा के तुरंत बाद, ट्रूडो के पद छोड़ने पर विचार करने की अफ़वाहें सामने आईं। यदि प्रधानमंत्री इस्तीफा देते हैं, तो कनाडा में राजनीतिक संकट गहसरा सकता है। इस्तीफे के बाद एक अंतरिम नेता की नियुक्ति की संभावना है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *