Ludhiana News: पूर्व चेयरमैन बवेजा की बिल्डिंग का मामला, 6 फाइलें चोरी, FIR दर्ज

Written by

in

नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के कर्मी जांच के घेरे में…

लुधियानाः नगर निगम कार्यालय से मंडी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा की विवादित इमारत से जुड़ी 6 फाइलें चोरी होने के मामले ने तूल पकड़ ली है। एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह की शिकायत पर डिवीजन नंबर 5 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। बिल्डिंग के निर्माण में कथित तौर पर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन किया गया है। जिस कारण कार्रवाई से बचने के लिए बवेजा ने कोर्ट से स्टे लिया हुआ है।

यह बिल्डिंग चांद सिनेमा के नजदीक फतेहगढ़ मोहल्ले में बनाई गई थी। पुलिस द्व्रारा जांच शुरू करने पर निगम के कई कर्मचारी जांच के घेरे में आ गए है। इस विवादित बिल्डिंग से जुड़ी अहम फाइल गायब होने के कारण निगम कोर्ट में केस नहीं चला पायेगा। इस मामले से जुड़ी फाइलें एटीपी जोन ए मदनजीत सिंह बेदी की मौजूदगी में निगम कमिश्नर ऑफिस में तैनात कर्मचारी हरदेव सिंह को सौंप दी गई थी। लेकिन बिल्डिंग इंस्पेक्टर किरणदीप सिंह को फाईले खोजने पर भी नहीं मिली।

जांच अधिकारी सब-इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को बीएनएस की धारा 305 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस जांच में संबंधित नगर निगम कर्मचारियों को शामिल कर इस मामले की तह तक पहुँच कर आरोपियों को पकड़ निकालेगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *