Punjab News: कांग्रेस प्रधान Raja Warring और कैबिनेट मंत्री मुंडिया में छिड़ी जुबानी जंग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: नगर निगम चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों द्वारा लगातार प्रचार के दौरान एक दूसरे पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। इसी के चलते आज लुधियाना में कांग्रेस पंजाब प्रधान कैप्टन अमरिंदर राजा वडिंग और कैबिनेट मंत्री हरदीप मुंडिया में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए जुबानी जंग छिड़ गई। जहां राजा वडिंग ने आप पार्टी के नेताओं पर वर्करों को धमकाने और कांग्रेस पार्टी के बोर्ड फाड़ने के आरोप लगाए हैं, वहीं कैबिनेट मंत्री मुंडिया ने इसे कांग्रेस की हार की बौखलाहट करार दिया है।

दरअसल, राजा वडिंग ने आज चुनाव रैली के दौरान आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस उम्मीदवार के बोर्ड फाड़ने के आरोप लगाते हुए आप पार्टी को नया स्लोगन दिया है। ‘झाड़ू छत ते वोट हाथ ते।’ उन्होंने कहा कि जयपुर से गिद्दड़बाहा से चुनाव लड़ रहे थे तो उनके भी अकाली दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बोर्ड पड़ गए थे लेकिन लोग काफी समझदार हो गए हैं और उन्होंने 46 साल बाद मुझे जीताकर कांग्रेस का हल्के में झंडा लहराया था।

इसी तरह पंजाब की महिलाएं लुधियाना में कांग्रेस को जीत दर्ज करवाएंगी। उन्होंने कहा कि आप पार्टी द्वारा लगातार लोगों को धमकाया जा रहा है, लेकिन इस बार लोग उनकी बातों में नहीं आएंगे। वहीं दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह उनकी हर की बौखलाहट है। 2022 में कांग्रेस का आप पार्टी ने सफाई कर सत्ता में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।

उसके बाद से तीन बार चुनाव हो चुके हैं और तीनों बार कांग्रेस को हर का सामना करना पड़ा है। गिद्दड़बाहा से राजा वडिंग अपनी सीट को दो बार बचाने में ना कामयाब रहे। वहीं ‘झाड़ू छत ते वोट हाथ ते’ वाले कांग्रेस के स्लोगन का पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि झाड़ू ने पहले भी कांग्रेस की सफाई की थी और इस बार्बी लोग कांग्रेस की चुनावों में सफाया करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *