पूर्व President की बिगड़ी तबीयत, Hospital में भर्ती

Written by

in

नई दिल्ली : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को वाशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। बुखार से पीड़ित होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लिंटन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल यूरेना ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को सोमवार दोपहर में परीक्षण और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 बता दें कि क्लिंटन के व्हाइट हाउस छोड़ने के बाद के वर्षों में उन्हें कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 2004 में सांस लेने में तकलीफ के बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। 2021 में पूर्व राष्ट्रपति को संक्रमण हुआ था जिसके इलाज के लिए उन्हें कैलिफोर्निया में छह दिनों के तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। बिल क्लिंटन को अस्पताल में पूरी देखभाल मिल रही है।

हाल ही में चुनाव के दौरान शिकागो में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन को संबोधित किया था और कमला हैरिस की व्हाइट हाउस की दावेदारी के लिए प्रचार किया था। बिल क्लिंटन ने जनवरी 1993 से जनवरी 2001 तक राष्ट्रपति के रूप में दो कार्यकालों तक काम किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *