टिकट के पैसे नहीं थे, ट्रेन के पहिए के बीच बैठ 250 किलो का सफर कर जबलपुर पहुंचा युवक

Written by

in

जबलपुरः एक युवक की ओर से ट्रेन के कोच के नीचे बैठकर सफर करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार युवक के पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद वह चोरी छिपे ट्रेन के पहिए के बीच बैठ गया और 250 किमी सफर कर इटारसी से जबलपुर तक पहुंच गया। जब ट्रेन दानापुर एक्सप्रेस आउटर पर पहुंची तो रेलवे कर्मचारियों को जांच के दौरान वह एस-4 कोच के नीचे छिपा मिला। पूछताछ में उसने कहा कि मेरे पास टिकट के पैसे नहीं थे। घटना वीरवार शाम की है। जांच के दौरान रेलवे कर्मचारियों की नजर कोच के नीचे लेटे एक युवक पर पड़ी। उन्होंने तुरंत वायरलेस के जरिए लोको पायलट को सूचना दी और ट्रेन रुकवाई गई। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रॉली में छिपे उस व्यक्ति को बाहर निकाला। पश्चिम मध्य रेलवे के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने कहा कि युवक कौन है और कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंपी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *