Punjab News: गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम से 60 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः पंजाब में गैंगस्टरों के नाम पर फिरौती मांगने के मामलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम से लोगों को जान से मारने की धमकियां देकर पैसे वसूल करते थे। मामले की जानकारी देते हुए एसपीडी बाल कृष्ण सिंगला ने बताया कि आरोपी कई दुकानदारों को जान से मारने की धमकी देकर वसूली करते थे, जिसकी उनकी टीम के पास शिकायते मिली थी।

पुलिस टीम को 16 दिसंबर को शिकायत मिली थी कि आरोपियों ने गैंगस्टर अर्श डल्ला के नाम पर दुकानदार को अज्ञात नंबर से 3 बार फोन किए और 60 लाख रुपए की मांग की। इस दौरान आरोपियों ने पैसे ना देने पर परिवार को जान से मारने को धमकी दी। दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज करने बाद उनकी टीम ने फोन ट्रेस किया। जिसके बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान करण कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है, लेकिन अभी आरोपी मोगा में रह रहा है। वहीं अन्य आरोपियों की पहचान सिमरन सिंह पुत्र जसविंदर सिंह, संदीप सिंह उर्फ सीपा पुत्र सुखविंदर सिंह और सोनू कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके उनका रिमांड हासिल किया जाएंगा ताकि पूछताछ में ओर बड़े खुलासे हो सकें। पुलिस जांच में सामने आया है कि करण कुमार पर पहले भी एक मामला दर्ज है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *