Punjab Police की खास पहल, शहर के सभी Elevated Road रहेंगे बंद, देखें वीडियो

Written by

in

चाइना डोर से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बंद किए रोडः पुलिस अधिकारी

अमृतसरः पुलिस कमिश्नर की ओर से लोहड़ी के त्योहार को मुख्य रखते एक खास उपराला किया गया है। जिसके चलते आज भंडारी पुल पर एलिवेटड रोड को टू-व्हीलरों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सिर्फ फोर व्हीलर को आने जाने की इजाजत दी गई है। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी मंगल सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर की ओऱ से सख्त हिदायतें दी गई है अक्सर लोहड़ी के त्योहार पर चाइना डोर के साथ पतंगबाजी की जाती है। जिसके चलते पुल पर कई हादसे होते है। जिसको रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। वहीं उन्होंने बताया कि बटाला रोड वाला पुल भी बंद किया गया है। वहां किसी भी तरह के व्हीकल को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। शहर के जितने भी एलिवेटिड रोड है उन्हें आज के दिन खासतौर पर बंद कर दिए गए है। कुछ लोगों की ओर से बहसबाजीकी जा ही है, जिन्हें समझाकर वापस भेजा जा रहा है। अगर कोई भी चाइना डोर के साथ पतंगबाजी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *