आतंकी हमले के बाद SHO सहित 6 पुलिसकर्मियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

Written by

in

नई दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर एसएचओ का तबादला कर दिया गया। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इस हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे। अधिकारियों ने बताया कि अधिकारी रियाज अहमद को अनंतनाग ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि इंस्पेक्टर पीर गुलजार अहमद को पहलगाम का नया एसएचओ नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 22 अप्रैल को बैसरन पहलगाम में आतंकियों ने 25 पर्यटकों व एक स्थानीय समेत 26 लोगों की हत्या की है। इस नरसंहार के बाद संबधित थाना प्रभारी पर भी ड्यूटी में लापरवाही बरतने का आरोप लगा था। सिर्फ यही नहीं जांच के दौरान पता चला कि आतंकियों ने हमले से पहले पहलगाम में कुछ अन्य जगहों की रेकी भी की थी, लेकिन संबधित थाना प्रभारी इस विषय में कार्रवाई करने में विफल रहे हैं।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कई राज्यों को 7 मई (बुधवार) को सिविल डिफेंस ड्रिल (नागरिक सुरक्षा अभ्यास) आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार, इस अभ्यास के दौरान एयर रेड वार्निंग सायरन बजाए जाएंगे और आम नागरिकों व छात्रों को इस बात की ट्रेनिंग दी जाएगी कि दुश्मन के हमले के वक्त खुद की सुरक्षा कैसे करें।

सूत्रों ने यह भी बताया कि ड्रिल के दौरान ब्लैकआउट की तैयारी और महत्वपूर्ण प्लांट्स व संस्थानों को जल्दी से छुपाने (कैमोफ्लाज करने) की व्यवस्था भी की जाएगी। राज्यों से कहा गया है कि वे अपने निकासी (evacuation) योजनाओं को अपडेट करें और उसका रिहर्सल करें, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. यह अभ्यास देश की आंतरिक सुरक्षा और आपात स्थितियों से निपटने की तैयारी को मजबूत करने के मकसद से किया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *